हरिद्वार मंगलवार दिनांक 14 अप्रैल ।
बैसाखी स्नान पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने मंगलवार प्रातः हर की पैड़ी एवं मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन जायजा लेते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने घाटों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके ।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी EXIT रूट को सुगम और व्यवस्थित रखने के निर्देश भी दिए गए, जिससे किसी भी आपात स्थिति में भीड़ को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। साथ ही, जिन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी यातायात व्यवस्था में लगाई गई है, उन्हें सड़कों पर व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने के लिए सतर्क रहने को कहा गया।

पुलिस प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का पालन करें और सुरक्षा नियमों का सहयोग करें, ताकि बैसाखी स्नान पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से सम्पन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!