हरिद्वार सोमवार दिनांक 13 अप्रैल ।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के कनखल स्थित जगतगुरु आश्रम में पहुँचकर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हुए प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि संत-महात्माओं का आशीर्वाद समाज और राज्य के लिए सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत होता है। उन्होंने प्रदेश के सर्वांगीण विकास और जनता के कल्याण के लिए संतों के मार्गदर्शन को महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर आश्रम में आध्यात्मिक माहौल के बीच मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया और उन्होंने प्रदेश की उन्नति के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!