हरिद्वार में रविवार दिनांक 12 अप्रैल को थाना क्षेत्र सिडकुल में एक व्यक्ति द्वारा सड़क पर खुलेआम हुड़दंग और शोर- शराबा किया जा रहा था, जिससे आम लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने मौके पर विरोध जताया, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने बात नहीं मानी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में ले लिया।

आरोपी की पहचान वाजिद (उम्र 35 वर्ष) पुत्र मोहम्मद गफ्फूर , निवासी सलेमपुर, थाना रानीपुर, जनपद हरिद्वार न के रूप में हुई है। उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

इस कार्यवाही में पुलिस टीम हेड कांस्टेबल सुनील पांडे, कांस्टेबल विजयेंद्र चौहान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!