रविवार दिनांक 12 अप्रैल को हरिद्वार के थाना बहादराबाद पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन को लेकर विशेष अभियान चलाया। यह कार्रवाई बेगमपुर इंडस्ट्रियल एरिया, बादराबाद में की गई।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र में मकान मालिकों द्वारा किरायेदारों एवं घरेलू नौकरों के सत्यापन की जांच की। जांच में पाया गया कि कई मकान मालिकों ने अपने किरायेदारों का अनिवार्य सत्यापन नहीं कराया था।

इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 5 मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 83 के तहत चालान किया। प्रत्येक पर ₹10,000 का जुर्माना लगाया गया, जिससे कुल ₹50,000 का चालान बनाया गया।

पुलिस द्वारा तैयार की गई चालानी रिपोर्ट माननीय न्यायालय में प्रस्तुत की गई है। पुलिस ने क्षेत्र के मकान मालिकों से अपील की है कि वे अपने किरायेदारों और घरेलू सहायकों का समय पर सत्यापन कराएं, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!