एसएसपी हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थ (शराब/स्मैक/चरस/गांजा/आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने हेतु प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को निर्देशित किया गया। कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत व पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर ने पुलिस टीमों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में शुक्रवार दिनांक 10 अप्रैल को चेकिंग के दौरान पुलिस ने बहादराबाद को जाने वाली नहर पटरी से आरोपी सचिन शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा, निवासी पट्टी चौधरान, बागपत (उत्तर प्रदेश) , हाल निवासी – हरकी पौड़ी घाट कोतवाली नगर हरिद्वार को गिरफ्तार किया।
आरोपी के कब्जे से 6.50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इस कार्रवाई में प्रभारी चौकी बाजार उप निरीक्षक अंशुल अग्रवाल , कांस्टेबल दिनेश कुमार और कांस्टेबल मनोज डोभाल की अहम भूमिका रही। नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है।