श्यामपुर क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के बाद हुए उपद्रव पर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। 1 अप्रैल को चौकी चंडीगढ़ क्षेत्र में हुई दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत के बाद आक्रोशित लोगों और परिजनों ने सड़क जाम कर यातायात बाधित कर दिया। इस दौरान कुछ उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता की और चौकी में तोड़फोड़ कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाया, जिससे आम जनता को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

घटना के संबंध में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नवीन चौहान की तहरीर पर 2 अप्रैल को कोतवाली श्यामपुर में सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें 10 नामजद और 50-60 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर थाना श्यामपुर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कीं। विवेचक उपनिरीक्षक संतोष सेमवाल प्रभारी चौकी चंडीघाट द्वारा पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
आरोपियों के नाम व पते :-

  1. सुबोध (उम्र 54 वर्ष) पुत्र बेचनराम, निवासी खत्ताबस्ती चण्डीघाट,
  2. सन्दीप (उम्र 22 वर्ष) पुत्र स्व0 किशन, निवासी ग्राम कांगड़ी श्यामपुर,
  3. सोनू उर्फ टुंडा (उम्र 41 वर्ष) पुत्र सन्तोष शर्मा, निवासी दीनदयाल पार्किंग, रोड़ीबेलवाला,
  4. गोविन्द शाह (उम्र 30 वर्ष) पुत्र गणेश शाह उर्फ चित्रा, निवासी भीमगौड़ा खड़खड़ी, हाल निवासी गाजीवाली श्यामपुर,
  5. रामबाबू उर्फ भूरा (उम्र 45 वर्ष) पुत्र जोगेन्द्र, निवासी दीनदयाल पार्किंग, रोड़ीबेलवाला,

एसएसपी हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि- “ कानून को अपने हाथ में लेने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा“। किसी भी घटना या दुर्घटना की स्थिति में लोग अपनी बात कानूनी तरीके से रखें और शांति बनाए रखें।
थाना श्यामपुर पुलिस टीम से उपनिरीक्षक थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, उ0नि0 सन्तोष सेमवाल, प्रभारी चौकी चण्डीघाट , ⁠का0 अनिल रावत व ⁠का0 राजवीर सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!