हरिद्वार : एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन “प्रहार” के तहत अपराधियों और संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान जारी है। इसी क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया।
थाना प्रभारी कोतवाली श्यामपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 7 अप्रैल को गश्त और चेकिंग के दौरान खत्ता बस्ती, चंडीघाट क्षेत्र से एक व्यक्ति को 40 टेट्रापैक देसी शराब के साथ दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान करण पुत्र शिवदत्त , निवासी ग्राम खत्ता बस्ती, चंडीघाट, कोतवाली श्यामपुर, जिला हरिद्वार के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ “आबकारी अधिनियम” के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
इस कार्रवाई में कांस्टेबल अनिल रावत और कांस्टेबल राजवीर सिंह पुलिस टीम शामिल रहे। साथ ही पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।