हरिद्वार: एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना पथरी पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक आरोपी को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

थाना अध्यक्ष पथरी द्वारा गठित पुलिस टीम ने 7 अप्रैल को एक्कड़ रोड पुल के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 12 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शोएब पुत्र इस्तकार, निवासी ग्राम इब्राहिमपुर, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है।
पथरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ “आर्म्स एक्ट” के तहत मुकदमा दर्ज किया। साथ ही 1 अवैध तमंजा 12 बोर व एक जिन्दा कारतूस भी जब्त किया।
पुलिस टीम में कार्रवाई के दौरान कांस्टेबल अजीत तोमर और ब्रह्मदत्त जोशी शामिल रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!