हरिद्वार के रुड़की क्षेत्र में पुलिस द्वारा चल रहे ऑपरेशन “प्रहार ” के अंतर्गत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक मंगलवार दिनांक 07 अप्रैल को कोतवाली रुड़की पुलिस टीम ने दो व्यक्तियों के विरुद्ध शांति भंग करने के आरोप में धारा 170 BNSS के तहत कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार दोनों व्यक्तियों की पहचान :- दिनेश कुमार पुत्र स्वर्गीय बंसीलाल, निवासी – 35 सिविल लाइन, रुड़की व तबरेज पुत्र यूसुफ, निवासी – अशरफाबाद थल थाना रमाला, जिला बागपत (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

दोनों व्यक्ति नीलम कॉटेज के पास किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा कर रहे थे और आमजन में अशांति (आमद-फसाद) फैला रहे थे।
पुलिस द्वारा काफी समझाने के बावजूद दोनों नहीं माने और एक-दूसरे पर हमला करने के लिए उतारू हो गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस टीम ने मजबूरन दोनों को धारा 170 BNSS के तहत हिरासत में ले लिया।

इस कार्रवाई में कोतवाली रुड़की की पुलिस टीम के कांस्टेबल शूरवीर एवं कांस्टेबल नीरज नेगी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!