हरिद्वार: आज मंगलवार, 7 अप्रैल 2026 को दोपहर प्रेस क्लब सव्यासागर में विश्व अखाड़ा परिषद के निपुण भारद्वाज द्वारा प्रेस वार्ता में “गौ रक्षा मठ-मंदिर विभाग” के जिलाअध्यक्ष की नियुक्ति व विश्व अखाड़ा परिषद के तहत संगठनात्मक विस्तार को लेकर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया क्योकि संत – महत्माओ द्वारा हरिद्वार कि पुरानी कार्यकारिणी को किसी कारणवश बंद कर दिया गया था। संत महत्माओ के मार्गदर्शन में परिषद ने समाजसेवा ओर धर्म के कार्यो को गति देने के उद्देश्ये से यह निर्णय लिया।

नई कार्यकारिणी में बबलू पंडित निवासी चंडीघाट कनखल को जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त कर जिम्मेदारी सौंपी गयी है ,जो चंडीघाट ओर कनखल क्षेत्र में सक्रिय रूप से सेवा कार्य कर रहे है। संत महत्माओ कि सर्वसम्मति से उन्हें यह दायित्व मिला। निपुण भारद्वाज ने संगठन के बड़े उद्देश्यों और आगामी योजनाओं का ऐलान किया।

प्रेस वार्ता में निपुण भारद्वाज द्वारा बताया गया कि परिषद लगातार गोरक्षा, मंदिर सेवा और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। संगठन का मुख्य उद्देश्य गौ-हत्या रोकना, लव जिहाद ,लैंड जिहाद ,गंगा घाटों की सफाई, तथा संत-महात्माओं के मठ-मंदिरों की सुरक्षा और समाज में फ़ैल रही अश्लीलता व नशे जैसी बुराइयों को लेकर व्यापक स्तर पर अभियान के द्वारा सुनिश्चित करना है।
उन्होंने कहा कि – परिषद सामाजिक जिम्मेदारियों पर जोर देते हुए गरीब बच्चो कि शिक्षा को भी बढ़ावा दे रही है, ताकि गरीब बच्चों को पढ़ाई का अवसर मिल सके और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग को अपनी प्राथमिकता बताया। साथ ही युवा पीढ़ी को नशे और लव जिहाद जैसे भटकाव से दूर रखकर धर्म और राष्ट्रहित कि ओर प्रेरित करने का संकल्प भी दोहराया।

हमारे MH7 न्यूज़ चैनल के संवाददाता द्वारा लव-जिहाद व अवैध मदरसों के प्रश्न पर उनके विचार सुनिए :-

MH7 न्यूज़ चैनल के द्वारा एसएसपी के नेतृत्व मे चालये जा रहे “कालनेमि ढोंगी बाबाओ” पर लगाम लगाने को को लेकर उड़ाए गए प्रश्न पर उनके विचार सुनिए :-

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में संगठन तेजी से अपने सेवा कार्यों को आगे बढ़ा रहा है। यदि किसी संत-महात्मा के साथ अन्याय होता है, तो परिषद उनके साथ खड़ी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!