लालकुर्ती क्षेत्र में सिविल लाइन्स कोतवाली पुलिस और सेना इंटेलिजंस की संयुक्त टीम ने सेना की वर्दी का कपड़ा बेच रहे एक दुकानदार को पकड़ लिया सोमवार को आर्मी इंटेलीजंस से मिली सुचना के आधार पर पुलिस टीम ने लालकुर्ती स्थित एक दुकान पर छापा मारा
छापे के दौरान टीम ने दुकान से 400 मीटर प्रतिबंधित कपड़ा बरामद किया इसके बाद पुलिस ने दुकानदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दीं है सिविल लाइन्स कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया की संबंधित दुकान सेना की वर्दी का कपड़ा बेचने के लिए अधिकृत नहीं थी
इस मामले में दुकानदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी की जा रही है इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अन्य दुकानदारों में भी हड़कंप की स्थिति बनी रही