श्रीनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित आंतकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक अंतरराज्यीय आंतकी मॉड्यूल का भड़ाफोड़ किया है इस ऑपरेशन में दो पाकिस्तानी आंतकियों सहित कुल पांच लोगो को गिरफ्तार किया गया है
जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक सुनियोजित अभियान के तहत राजस्थान और हरियाणा सहित कई राज्यों में कुल 19 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की तलाशी के दौरान पुलिस मॉड्यूल से जुड़े कई आपत्तिजनक और महत्वपूर्ण सबूत भी बरामद हुए है फ़िलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले की गहन जांच की जा रही है