कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली आवास स्थित आवास पर असम पुलिस की टीम पहुंची है माना जा रहा है की यह कार्रवाई उन गभीर आरोपों के बाद हुई है जो पवन खेड़ा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा और उनके परिवार पर लगाए थे मुख्यमंत्री ने इन आरोपों के बाद क़ानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी और अब असम पुलिस दिल्ली पुलिस के साथ उनके घर पहुंची है

हाल ही में पवन खेड़ा ने एक मीडिया वार्ता में दवा किया था की मुख्यमत्री हिमंत बिस्व शर्मा की पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा के पास यूएई, मिस्रः और एंटीगुआ-बारबुडा जैसा तीन अलग-अलग देशों के पासपोर्ट है उन्होंने आरोप लगाया की मुख्यमंत्री ने अपने चुनावी हलफनामे में पत्नी की विदेशी संपत्तियों की जानकारी छिपाई है खेड़ा के अनुसार, दुबई में उनकी दो कीमती संपत्तियां है और अमेरिका के व्योमिंग में उनकी कंपनीया चल रही है कांग्रेस ने इन संपत्तियों की जांच ईडी से कराने और चुनाव आयोग से मुख्यमंत्री की उम्मीदवारी रद्द कराने की मांग भी की थी

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा ने इन सभी आरापों को सिरे से ख़ारिज कर दिया था उन्होंने कहा की कांग्रेस ‘फेक एआई कैंपेन’ और पाकिस्तानी सोशल मीडिया ग्रुप की झूठी जानकारी के आधार पर ये दावे कर रही है मुख्यमंत्री ने बताया की दुबई के जिन फ्लैटों का जिक्र हो रहा है उनके असली मालिक कोई और है उन्होंने पवन खेड़ा को चेतावनी दीं थी की वै इन मनगढ़ंत आरोपों के खिलाफ आपराधिक और नागरिक मानहानि का मामला दर्ज करेंगे

बता दे की असम की 126 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान होना है चुनाव से ठीक पहले इस पुलिसिया कार्रवाई ने राज्य की राजनीती में हलचल तेज कर दीं है मुख्यमंत्री ने साफ़ किया है की वे इन झूठे आरोपों के खिलाफ कानून का सहारा लेंगे और सच अदालत में साबित करेंगे

By mh7news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!