उत्तराखंड मुखयमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर मेरठ से हरिद्वार-ऋषिकेश तक मेट्रो चलाने के प्रस्ताव पर अब केंद्र सरकार विचार करेगी। इस मुद्दे को लेकर सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की और क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी की जरूरत बताई।
बैठक के दौरान सीएम धामी ने कहा कि मेरठ से हरिद्वार और ऋषिकेश तक मेट्रो परियोजना शुरू होने से पर्यटन, धार्मिक यात्रा और स्थानीय आवागमन को बड़ा फायदा मिलेगा। खासकर चारधाम यात्रा और वीकेंड ट्रैफिक के दौरान यात्रियों को राहत मिल सकती है।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केंद्र सरकार इस प्रोजेक्ट की व्यवहार्यता (feasibility) और अन्य तकनीकी पहलुओं का अध्ययन करेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा।
यदि यह मेट्रो परियोजना मंजूर होती है, तो उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीच कनेक्टिविटी में बड़ा बदलाव आ सकता है और क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!