
हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में अवैध सट्टा गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में कनखल पुलिस ने सट्टा खिलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा क्षेत्र में सट्टा खाई-बाड़ी करने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस ने आज रविवार दिनांक 5 अप्रैल को थाना क्षेत्र के बैरागी कैंप से एक व्यक्ति को धर दबोचा। आरोपी की पहचान जय पुत्र कन्हेया निवासी कुम्हारगढा शेखुपुरा (बाडा) थाना कनखल हरिद्वार के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के पास सट्टा पर्चा, पेन, डायरी व नगद ₹3,350 भी बरामद किये है।
इस कार्रवाई में पुलिस टीम के हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार और कांस्टेबल संजू सैनी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध सट्टा गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।