उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में एक बार फिर शनिवार को तेज तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी हैं वहीं केदारनाथ धाम में कल से बर्फबारी का सिलसिला जारी हैं 22 अप्रैल को धाम को धाम के कपाट खुलने हैं मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने और ओलावृष्टि के आलावा 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तूफान चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया हैं

मौसम वैज्ञानिकों का कहना हैं की पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से मौसम में इस तरह के बदलाव देखने को मिल रहे हैं पर्वतीय इलाको में मौसम बदलने से मैदानी इलाको के तापमान में भी असर देखने को मिलेगा इससे गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं

आने वाले दिनों की बात करे तो नौ अप्रैल तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बदला रहने के आसार हैं उधर शुक्रवार को भी बादल छाए रहने और हवा के चलने से मैदानों का तापमान सामान्य रहा जबकि पर्वतीय क्षेत्रों का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया

By mh7news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!