हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में महिला के कानों से कुंडल झपटकर फरार होने वाले बाइक सवार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से झपटे गए कुंडल भी बरामद कर लिए गए हैं। साथ ही साथ एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने सिडकुल पुलिस के इस कार्य की प्रशंसा की क्यूकि उनकी दृस्टि से ये अपराध न केवल स्नैचिंग का था परन्तु यह महिला सुरक्षा के लिए एक बड़ा सवाल बन गया था ,जिसे एसएसपी हरिद्वार के नेतृत्व में टीम गठित करके सिडकुल पुलिस ने अंजाम दिया। साथ ही भविष्य में ऐसे घटना के लिए पुलिस प्रसाशन को तैयार बताया देखे विडिओ.

आज 2 अप्रैल को एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह के द्वारा मामले का खुलासा मायापुर स्थित कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान किया गया । उन्होंने बताया कि 27 मार्च की रात सिडकुल स्थित रोशनाबाद निवासी एक महिला अपने पति के साथ किसी कार्य से बाहर गई थी। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश ने महिला के कानों से कुंडल झपट लिए और मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर आरोपी की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी रही। इसी बीच बुधवार शाम गश्त के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध बाइक सवार दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर भागने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से महिला के झपटे गए कुंडल बरामद हुए।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नसीम मलिक पुत्र मुंशरिफ अली उर्फ़ निन्हा निवासी ग्राम गोविंदपुरा दादूपुर, थाना रानीपुर, जिला हरिद्वार बताया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मजदूरी करता है और उसकी दो पत्नियां हैं। घर खर्च पूरा न होने के कारण उसने झपटमारी की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज व मेडिकल परीक्षण के बाद आज न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यदि आरोपी द्वारा अन्य घटनाओं में संलिप्तता पाई जाती है, तो उन्हें भी विवेचना में शामिल किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!