थाना सिडकुल पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक इनामी अपराधियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी वर्ष 2025 से लगातार फरार चल रहे थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपने ठिकाने बदल रहे थे।

पुलिस जानकारी के अनुसार, दिनांक 25 दिसंबर 2025 को सिडकुल स्थित एक कंपनी की खिड़की तोड़कर करीब चार लाख पीस सिल्वर सीट चोरी करने के संबंध में थाना हाजा में धारा 331(4 )भादवि के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने पहले नितिन और आकाश उर्फ रोबिन को माल सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाद में माननीय न्यायालय से जमानत मिलने के बाद आरोपी रोबिन लगातार फरार चल रहा था और पुलिस से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 5,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था तथा माननीय न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट भी जारी किया गया था। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए दोनों इनामी आरोपियों आकाश उर्फ़ रोबिन पुत्र दिनेश, निवासी अकबरपुर गढ़ी, थाना देवबंद, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
हरिद्वार थाना सिडकुल पुलिस टीम में एडीशनल अपनिरीक्षक हरिचंद शाहा, हेड कांस्टेबल जितेंद्र मलिक, हेड कांस्टेबल गजेंद्र राजपूत शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!