हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशानुसार, वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।
माननीय न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में पुलिस टीम ने दिनांक 31 मार्च 2026 को अभियान चलाकर वारंटी विशाल कुमार पुत्र मनोज कुमार निवासी सीतापुर कॉलोनी, ज्वालापुर हरिद्वार को गिरफ्तार किया।
उक्त वारंटी के विरुद्ध धारा 138 एनआई एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए गिरफ्तार वारंटी को आज ही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
इस कार्रवाई में ज्वालापुर कोतवाली पुलिस उपनिरीक्षक मनीष भंडारी, कॉन्स्टेबल सतवीर और कॉन्स्टेबल गोपाल सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!