दिनांक 31 मार्च मंगलवार, हरिद्वार के बीएचईएल नगर प्रशासन ने अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बीएचईएल जंगल क्षेत्र में बनाई गई 47 अवैध झोपड़ियों को ध्वस्त कर दिया। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से सभी अवैध निर्माण हटाए।


बीएचईएल नगर प्रशासन के अधिकारी संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ महीने पहले भी जंगल क्षेत्र से अवैध कब्जे हटाए गए थे। बावजूद इसके, पिछले दो-तीन महीनों में करीब 47 परिवार अलग-अलग स्थानों पर आकर फिर से झोपड़ियां बनाकर रहने लगे थे। उन्होंने बताया कि इन लोगों ने न केवल अवैध तरीके से आशियाना बनाया, बल्कि कुछ स्थानों पर निर्माण कार्य और मजार भी बना ली थी। खुद को गुर्जर समुदाय से जुड़ा बताने वाले इन परिवारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को प्रशासन ने सख्ती से हटाया।

प्रशासन का कहना है कि जंगल क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जाएगी, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से कब्जा करने की कोशिश न कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!