विश्व हिंदू परिषद (बजरंग दल) सेवा विभाग द्वारा संचालित संस्कार शालाओं में बच्चों को निःशुल्क शिक्षा के साथ-साथ नैतिक संस्कार और धार्मिक ज्ञान प्रदान किया जा रहा है। बच्चों को धर्म, संस्कृति और बेहतर जीवनशैली की शिक्षा देने के उद्देश्य से इन संस्कार शालाओं का संचालन निरंतर किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज रविवार दिनाक 29 मार्च को बंकिमचंद्र चटर्जी संस्कार शाला, राजीव नगर आर्यनगर चौक ज्वालापुर में रामोत्सव सप्ताह के अंतर्गत रामचरितमानस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को अपने धर्म, इतिहास और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना रहा।

इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष ज्वालापुर राकेश कंसल, विभाग संगठन मंत्री अर्जुन जी , जिला संयोजक अमित मुल्तानिया , बजरंग दल जिला सहमंत्री दीपक तालियान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं संस्कार शाला की शिक्षिका मीनू राय द्वारा बच्चों को निरंतर प्रशिक्षण देकर उनके सर्वांगीण विकास में योगदान दिया जा रहा है।
विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग का यह प्रयास बच्चों में अच्छे संस्कार, अनुशासन और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!