
हरिद्वार के रोशनाबाद में कोतवाली सिडकुल हरिद्वार पुलिस द्वारा हुडदंग करने वाले तीन आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। दिनांक 21 मार्च शनिवार को थाना क्षेत्र रोशनाबाद में तीनों व्यक्ति आपस में लड़ाई-झगड़ा कर मरने – मारने पर उतारू हो गए और मौके पर शोर-शराबा करने लगे, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपियों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और एक-दूसरे को मारने पर उतारू रहे। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्रवाई की।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान अनूप पुत्र जोगिंद्र निवासी निकट रविदास मंदिर रोशनाबाद, मोहित पुत्र उदयराम निवासी निकट रविदास मंदिर रोशनाबाद तथा अशोक कुमार पुत्र किशन लाल निवासी निकट रविदास मंदिर रोशनाबाद के रूप में हुई है।
इस कार्रवाई में कोतवाली सिडकुल पुलिस टीम में उपनिरक्षक मनीषा नेगी, हेड कांस्टेबल विनोद चौहान, हेड कांस्टेबल कुलदीप और कांस्टेबल मनीश शामिल रहे।