हरिद्वार के भेल क्षेत्र में आज रविवार दिनांक 15 मार्च को भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिंमिटेड (BHEL) वर्कर्स ट्रेड यूनियन के 63 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यूनियन कार्यालय सेक्टर 1 पर सांय 3:00 बजे से भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिंमिटेड वर्कर ट्रेड यूनियन के सैकड़ो श्रमिक साथियों ने भेल में सबसे पुरानी यूनियन की 64वी वर्षगांठ को धूमधाम और हर्षालयास के साथ मनाया गया।

यूनियन के अध्यक्ष श्री रामयश सिंह (पूर्व विधायक एवं एमएलसी हरिद्वार) ने कहा की , आज यूनियन के भेल हरिद्वार में 64 वर्ष पूरे हो चुके हैं। हमारी यह यूनियन भेल की सबसे पुरानी यूनियन है। हमारी यूनियन ने भेल श्रमिकों के हितों के लिए बढ़- चढ़ कर काम किया है तथा श्रमिकों की समस्याओं के लिए सबसे आगे खड़े होकर उनकी मदद की है। भेल हरिद्वार में चाहे अस्थाई श्रमिकों को नौकरी पर रखने की बात हो या फिर भेल में स्टैंडिंग ऑर्डर बनवाने के लिए हमारी हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर ट्रेड यूनियन का पूर्ण सहयोग रहा है। यह यूनियन जितनी पुरानी है उतना ही श्रमिकों के हितों के लिए हमेशा संघर्ष करती आई है। यूनियन अध्यक्ष ने आगे कहा कि भेल में अभी भी कई ज्वलंत समस्याएं है। इसके निवारण के लिए भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिंमिटेड के वर्कर ट्रेड यूनियन संघर्षरत है, चाहे वह श्रमिकों के प्लांट परफॉर्मेंस भुगतान या बोनस भुगतान का मामला हो , या फिर सम्मानजनक इंसेंटिव का मुद्दा हो ,या ई एल कैश का मामला हो यूनियन संघर्षरत है और हम विश्वास दिलाते हैं कि श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए यूनियन सबसे आगे बढ़ चढ़कर संघर्ष करती रही है तथा आगे भविष्य में भी संघर्ष करती रहेगी। अध्यक्ष श्री रामयश सिंह ने आगे कहा कि हमें अपनी यूनियन को मजबूत करने के लिए कार्य करना होगा। जिससे हम भविष्य में और भी दृढ़ शक्ति के साथ कर्मचारियों के समस्याओं का समाधान कर सकें।

भेल वर्कर्स ट्रेड यूनियन के महामंत्री विकास सिंह ने कहा की भेल प्रबंधन श्रमिकों को रविवार के दिन कार्य पर बुलाकर ओ टी का भुगतान नहीं कर रही है। प्रबंधन को श्रम कानून के अनुसार मजदूरों को ओ टी का भुगतान करना चाहिए। टाउनशिप द्वारा दिए गए हाउस क्वाटर्स की हालत बहुत खराब है , हाउस क्वार्टर की मेंटेनेंस अच्छी क्वालिटी की होनी चाहिए और कैंटीन व्यवस्था में भी प्रबंधन को सुधार करना चाहिए । हॉलीडे होम की व्यवस्था पूर्व की भांति भेल प्रबंधन को शुरू करनी चाहिए। श्रमिकों की समस्याओं के लिए यूनियन पूर्ण रूप से प्रयास एवं संघर्ष कर रही है।

यूनियन की वर्षगांठ को मनाने के लिए यूनियन के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने भाग लिया जिसमें मुख्य रूप से यूनियन के कार्यवाहक अध्यक्ष रवि कश्यप, अमित गोगना, सचिन चौहान, अतुल राय,धर्मेश गुप्ता,संतोष सिंह ,भगत सिंह रावत,इंद्रजीत यादव, कमल सिंह सैनी, गिरि राज किशोर,बाबू लाल,डी के दास, मोहित शर्मा, अरविंद कुमार, तरुण शुक्ला, अजय सिंह,देवेंद्र यादव,बलबीर सिंह रावत, भवानी प्रसाद, राकेश मालवीय, नवीन गिरी,राम लाल, सुनील कुमार, मोहित शर्मा जितेश कुमार सिंह सतेंद्र सिंह संजय सिंह,राजकुमार सैनी, अखिल बंसल, प्रह्लाद चौहान, हरिहर प्रसाद, हरीश साहू, प्रेम शंकर ठाकुर,बाबू गोंड, नवीन कुमार, दीपक राय, कमलेश, रूपेश विश्वकर्मा, आदि पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!