
हरिद्वार के सीतापुर क्षेत्र में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कन्या परिसर की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS ) इकाई 2 का सात दिवसीय शिविर शुरू हुआ है।
इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर प्रतिभा मेहता लूथरा ने कहा कि सर्वांगीण विकास के लिए केवल शैक्षिक ज्ञान ही नहीं बल्कि व्यावहारिक प्रशिक्षण भी अत्यंत आवश्यक होता हैं । उन्होंने बताया कि इस शिविर में विशेष रूप से आपदा प्रबंधन से संबंधित कक्षाओं और आत्मरक्षा प्रशिक्षण के महत्व पर बल दिया। कुलसचीव प्रोफेसर सत्यदेव नगमा अलंकार ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS ) युवाओं को समाज के साथ जोड़ना है , उनमें नेतृत्व करने का महत्वपूर्ण मंच है। इस मौके पर वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर संगीता मदन राहुल प्रकाश राजेश नवीन कुमार अमित आदि मौजूद रहे।