हरिद्वार के रानीपुर क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध प्रतिबंधित 300 किलो गौ मांस व अवैध पशु कटान के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया ,अन्य 2 साथी फरार।
उत्तराखंड गौवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह राणा ने बताया की आज बुधवार 11 मार्च 2026 को रानीपुर पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम दादुपुर गोविन्दपुर कुरेशियान मस्जिद के पास निर्माणाधीन भवन में कुछ लोग अवैध पशुओ का कटान कर रहे है। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस टीमो द्वारा ग्राम दादुपुर गोविन्दपुर कुरेशियान मस्जिद के पास निर्माणाधीन भवन में छापेमारी की गयी तथा मौके पर अभियुक्त अमन (22 वर्ष) पुत्र मुर्सलीन निवासी आईशा कालोनी थाना नगीना जिला बिजनौर उ0प्र0 हाल पता मौहल्ला किला लण्ढौरा थाना मंगलौर हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया। उसके अन्य दो साथी फरमान पुत्र अनवर निवासी दादुपुर गोविन्दपुर कोतवाली रानीपुर व इसरार पुत्र नामालूम निवासी ग्राम खेडी सिकोहपुर थाना भगवानपुर मौके से फरार हो गये।
पुलिस के मुताबिक , मौके से 300 किलो प्रतिबंधित गौ मांस व अवैध पशु कटान के उपकरणो की बरामदगी कर कब्जे में ले लिया गया तथा अमन (२२ वर्षीय) को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया जाएगा व अन्य फरमान व इसरार की तलाश जारी कर दी गयी है। कोतवाली रानीपुर पुलिस टीम द्वारा की गए कार्यवाही में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह राणा के साथ विकास रावत, सुबोध घिल्डियाल, अजय कुमार व संजय रावत शामिल रहे।