हरिद्वार : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की परिकल्पना और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नेतृत्व में उत्तराखंड पुलिस द्वारा बैरागी कैंप में आयोजित न्याय संहिता प्रदर्शनी जन – जागरूकता का केंद्र बनी हुई है। इस प्रदर्शनी का मुख्य उदेश्य आम जनता को देश की न्याय व्यवस्था में हुऐ महत्वपूर्ण सुधारो , तकनिकी विचारधारों तथा नागरिक अधिकारों से जुड़े प्रमुख प्रावधानों के बारे में जागरूक करना है।

प्रदर्शनी के तीसरी दिन हरिद्वार जनपद के विभिन्न प्रतिष्ठित परिक्षण संस्थानों की छात्र – छात्राओं ने प्रतिभाग लिया व नाटकों द्वारा इस कार्यक्रम के माध्यम से आम जनता को समझने का प्रयास किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोर युनिवेर्सिटी हरिद्वार , कस्तूरबा गाँधी बालिका आवाशिए विद्यालय , पुलिस मॉडर्न स्कूल , कन्या इंटर कॉलेज सड़ोली के विद्यार्थी एवं कानून प्राध्यापक प्रदर्शनी में शामिल हुए।


पुलिस अधिकारियो और विशेषयज्ञों द्वारा छात्र – छात्राओं को न्याय संहिता की बारीकियो को सरल व जानकारीपूर्ण तरीको से समझाया गया। प्रदर्शनी में न्याय संहिता के प्रावधानों से आम जन को अवगत करने के लिए नाटकों का विशेष आयोजन किया जा रहा है।
एसडीआरएफ के कमांडेंट अर्पण मधुवंशी ने सभी आम जनता को ज्यादा से ज्यादा आने के लिए आग्रह किया देखे विडिओ !!