हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र के पंजनहेड़ी में भाजपा नेता व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान पर हमले और गोलीकांड के मामले में पुलिस ने भाजयुमो के प्रदेश मंत्री तरुण चौहान समेत तीन आरोपियों को सहारनपुर में गिरफ्तार कर लिया गया है कैसे जमीन विवाद में भाजपा के दो गुटों में रार फायरिंग तक पहुंच गया पुलिस ने कड़े विरोध के बीच तरुण चौहान को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है उधर तरुण चौहान की गिरफ़्तारी की सूचना पर कनखल थाने में उनके समर्थकों ने जमकर बवाल किया

पुलिस के अनुसार गत 28 जनवरी को पंजनहेड़ी में जमीन विवाद को लेकर बजपा के दो गुटों में हिसंक झड़प हुई थी इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान पर हमला किया गया उनके भाई सतीश चौहान को गोली लग गई थी इस मामले में पुलिस ने अतुल चौहान, तरुण चौहान पुत्र दीपक, गौरव चौहान पुत्र प्रदीप और अभिषेक चौहान उर्फ़ सिम्मी पुत्र सुखवीर सिंह निवासी नरुपुर पंजनहेड़ी कनखल के खिलाफ केस दर्ज किया

अतुल चौहान ने कनखल थाने में सरेंडर कर दिया था अन्य तीन आरोपी फरार थे तरुण चौहान ने गिरफ़्तारी से बचने के लिए अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की इसे अदालत ने ख़ारिज कर दिया इसके बाद पुलिस ने सहारनपुर में दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया तरुण चौहान की गिरफ़्तारी की खबर मिलने पर कनखल थाने में उनके समर्थकों ने पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह रावत ने बताया की तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है

By mh7news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed