श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने कहा की गुरु की शरण में आकर ही मनुष्य को सच्चे मार्ग का ज्ञान प्राप्त होता है गुरु की वाणी अमृत के समान है जो मानव जीवन को पवित्र और सफल बनाती है श्री झंडे जी के आरोहण के तीसरे दिन आज नगर परिक्रमा निकाली गई श्रीमंहत देवेंद्र दास महाराज की अगुवाई में हजारो श्रद्धालु नगर परिक्रमा में शामिल हुए सुबह से ही संगत बड़ी संख्या में दरबार साहिब में जुटी थी
इसके बाद नगर परिक्रमा शुरू हुई श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने कहा की गुरु की शरण में आकर ही मनुष्य को सच्चे मार्ग का ज्ञान प्राप्त होता है गुरु की वाणी अमृत के सामान है जो मानव जीवन को पवित्र और सफल बनाती है उन्होंने कहा की भक्ति सेवा और सतकर्म ही मानव जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है जो व्यक्ति मन से गुरु का स्मरण करता है उस पर सद्गुरु की असीम कृपा बरसती है दरबार साहिब से नगर परिक्रमा शुरू हुई इसके बाद सहारनपुर चौक कावंली रोड होते हुए एसजीआरआर बिंदाल, तिलक रोड, चकराता रोड, घंटाघर, पलटन बाजार से होकर श्री दरबार साहिब पहुंचकर सम्पन हुई