उत्तराखण्ड: एक बार फिर से उत्तराखंड की छवि हुए धूमिल। उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थान नैनीताल घूमने आई युवती के साथ टैक्सी ड्राइवर ने की ज्यादती। आरोपी कार चालक ने हल्द्वानी से नैनीताल मार्ग में सुनसान पटवाडांगर नामक गाँव ले जाकर दिया घटना को अंजाम। पर्यटक युवती ने आज शुक्रवार 6 मार्च दोपहर तल्लीताल थाने में स्वम जाकर शिकायत दर्ज की। घटना के बाद से ही आरोपी कार चालक फरार है।
पुलिस ने एफ.आई.आर.दर्ज कर आरोपी की तलाश की शुरू कर दी है । पुलिस ने दिल्ली की पर्यटक युवती का स्थानीय बी.ड़ी.पाण्डे अस्पताल में मैडिकल करवाया । युवती दिल्ली से हल्द्वानी पहुंची थी, जहां से उसने नैनीताल के लिए कैब बुक कराई थी। पर्यटक के साथ ऐसी घटना पर पर्यटन व्यवसायियों में उबाल देखने को मिला। इस तरह की हरकतों से पर्यटन व्यवसाय व उत्तराखंड की छवि को बड़ा छटका लग रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *