
हरिद्वार , होली पर छुट्टी लेकर घर जा रहे युवक की हरिद्वार – नजीबाबाद हाईवे पर दर्दनाक मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। होली पर परिवार में शोक का माहौल छा गया।
कोतवाली प्रभारी मनोहर भंडारी ने बताया कि रविवार की रात कुछ लोग श्रीनगर से दो वाहनों में सवार होकर होली की छुट्टी के लिए अपने घर जा रहे थे। कांगड़ी स्थित होटल में चाय पीने के बाद एक युवक वहां से अचानक गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि किसी का मन्नत ढाबे के समीप एक्सीडेंट हुआ है। जब वहां जाकर देखा तो उनके साथ का ही युवा मृत पड़ा हुआ था।
पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने संजय उम्र 36 पुत्र भगवाना सिंह निवासी ग्राम गंगूवाला, पोस्ट सिकंदरपुर बसी बिजनौर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।