उत्तराखंड : हरिद्वार में बजरंगदल (विश्व हिन्दू परिषद् ) की दो दिवसीय प्रांतीय बैठक होने जा रही है जोकि प्रेम नगर चौक के समीप बाबा पानप दास आश्रम में होगी । यह दो दिवसीय प्रांतीय बैठक में मुख्य अतिथि प्रान्त मंत्री धीरेन्द्र जी की उपस्थिति में संपन्न होगी। बैठक में आगामी कार्ययोजना व संगठन के विस्तार हेतु चर्चा की जाएगी।
हमारे विडिओ के माध्यम से यह देखा जा सकता है की बजरंगदल के कार्यकर्त्ता कल 27 फरवरी 2026 से ही बैठक के तैयारियों में जुट गए है बैठक आज रात्रि 7 :00 बजे से कल 1 मार्च 2026 दोपहर 1 :00 बजे तक चलेगी। बैठक में प्रान्त अध्यक्ष बलराम जी प्रान्त संयोजक पूरनजी व अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
बैठक में हरिद्वार के जिलाध्यक्ष बलराम जी, जिला मंत्री जीवेन्द्र जी , विभाग सह संगठन मंत्री अर्जुन जी व जिला संयोजक अमित जी व कार्यकर्ताओ के नेतृत्व में बैठक की तैयारियां सम्पन हुई । साथ ही बजरंगदल के विभाग संयोजक, जिला संयोजक एवं सह संयोजक सहित समस्त कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में बैठक का समापन होगा। बैठक के प्रारम्भ होने से समाप्ति तक की जानकारी के लिए हमारे न्यूज़ चैनल से जुड़े रहे।