हरिद्वार : लक्सर के खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी की खुशिया उस वक्त सन्नाटे में बदल गई , जब जयमाला के स्टेज पर दुला – दुल्हन के बीच हुई एक बातचीत ने पुरे समारोह का रुख ही बदल दिया। दूल्हे द्वारा अपनी शारीरिक और आर्थिक स्थिती को लेकर दी गयी ईमानदारी की जानकारी दुल्हन के परिवार को इस कदर नागवार गुजरी की उन्होंने दुल्हन को फेरो से इंकार कर दिया। मामला इतना बढ़ गया की बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा।
मिली जानकारी के अनुसार , रुड़की क्षेत्र से खानपुर के एक गांव में बारात बड़े ही धूमधाम से पहुंची, सभी मेहमान आनंद ले रहे थे, चारो तरफ उत्सव का माहौल था रस्मो के बीच दूल्हा – दुल्हन में बात भी हो रही थी और अचानक से देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया दुल्हन ने वरमाला डालने से इंकार कर दिया।
बताया जा रहा है की शादी से कुछ समय दूल्हा एक रोड एक्सीडेंट में घायल हुआ था , जयमाला के वक्त दूल्हे ने दुल्हन को बताया की ” एक्सीडेंट में चोट लगने के कारण मैं ज्यादा काम या नौकरी नहीं कर पाउँगा , ऐसे में शादी के बाद घर का खर्च चलना मुश्किल होगा ” । दुल्हन के परिजनों को जैसे ही इस बात का पता चला , उन्होंने दूल्हे की स्थिति छिपाने का आरोप लगते हुई शादी से हाथ पीछे खींच लिए। दोनों पक्षों के बीच काफी कहासुनी हुई जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। अंत में सभी लोगो और दोनों परिवारों की सहमति से बिना क़ानूनी कार्यवाही के बारात को वापस लौटना पड़ा।
खानपुर थानाध्यक्ष दिगपाल कोहली ने बताया की दोनों पक्षों में से किसी भी पक्ष ने कोई भी क़ानूनी कार्यवाही या शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!