हरिद्वार क्षेत्र के रूड़की के पूर्व विधायक कुँवर प्रणव सिंह चैंपियन की एक वीडियो रविवार को प्रसारित होने के बाद उनका अधिकारी बयान सामने आया है ,उन्होंने कहा कि उनकी छवि को कुछ लोगों ने धूमिल करने के इरादे से काट छांट कर अपनी तरफ से मिर्च मसाला लगाकर वीडियो को प्रसारित किया गया है। इस मामले में वह कानून कार्यवाही करेंगे।
पूर्व विधायक कुमार प्रणव सिंह चैंपियन ने अपने बयान में बताया कि सोमवार को वह अपने एक पत्रकार मित्र के यहां एक शादी समारोह में गए थे जहां पर डांस का कार्यक्रम भी चल रहा था। वह अपनी सीट पर बैठे हुए थे , इस दौरन नृत्य करने वाली महिला ने निवेदन किया कि वह उनके साथ डांस करना चाहती हैं, जिस पर महिला ने नृत्य किया और वह अपनी सीट पर ही बैठ कर नृत्य को देखते रहे ।
उन्होंने महिला कलाकारों को इनाम के तौर पर कुछ रुपये भी दिए , लेकिन कुछ लोगों ने इस वीडियो को गलत तरीके से प्रसारित किया है उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश की है, उनको कहा कि वह कानून और मर्यादा में रहकर अपना सार्वजनिक जीवन व्यतीत करते है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति या संगठन इस वीडियो को गलत तरीके से प्रसारित कर रहा है उनके खिलाफ कानून कार्यवाही की जाएगी , उन्होन संबंधित लोगों को तत्काल भ्रामक सामग्री हटाने की सलाह दी है अन्यथा मानहानि व आईटी एक्ट के तहत मुक़दमा दर्ज कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *