उत्तराखंड : हरिद्वार HIV पॉजिटिव की बात छिपाकर की लड़की की शादी…

हरिद्वार कलियर थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी ने अपनी पत्नी व उसके परिजनों पर विवाह के पूर्व गंभीर बीमारी ( HIV ) की जानकारी छिपाकर धोखे से शादी करने के बाद में अवैध धन की मांग व जान से मारने ने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए है ।पुलिस ने पीड़ित के तहरीर पर पत्नी , सास सहित 6 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
कलियर थाना क्षेत्र के गांव जसवावाला निवासी सचिन कुमार सैनी ने बताया की उसकी शादी 15 फरवरी 2023 को सोनल सैनी निवासी गांव चमनपुरा थाना गंगोह जिला सहारनपुर (UP )के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से हे पत्नी की तबियत लगातार ख़राब रहने लगी। पीड़ित के अनुसार उसने कई स्थानों पर उसका इलाज करवाया परन्तु कोई फायदा नहीं हुआ। उसके बाद वह अपनी पत्नी को महंत इंद्रेश हॉस्पिटल देहरादून ले गया जहा जाँच में में उसे संक्रमण तीसरे स्तर पर है जो कई वर्षो में विकसित होता है
पीड़ित ने आरोप लगाया है बीमारी की जानकारी सामने आने के बाद पत्नी के मायके वाले उसके व उसके घरवालों से अवैध रूप से धन की मांग कर रहे है। पीड़ित ने कहा की वह स्वाम HIV निगेटिव है और इस घटना के बाद वह और उसका परिवार मानसिक तनाव में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *