हरिद्वार : सिडकुल क्षेत्र मोबाइल फ़ोन झपटने वाले एक गिरोह को किया गिरफ्तार…


हरिद्वार , सिडकुल क्षेत्र में राहगीरों से मोबाइल फ़ोन झपटने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 3 शिक्षित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी व झपटमारी वाले 6 मोबाइल फ़ोन बरामद हुए है। पकडे गए तीनो आरोपी बिजनौर के अलग अलग गांव से है। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया की आरोपियों की पहचान दीपक , अभिनव व दीपू कुमार के रूप में हुए है जो सिडकुल की कम्पनियो में काम करते थे। महंगे शौक और खर्चे पुरे न होने के कारण तीनो ने मिलकर पैदल राहगीरों को अपना शिकार बनाते थे। इस दौरान पुलिस ने थाने में आरोपियों से मोबाइल फ़ोन झपटने का डेमो भी कराया।