हरिद्वार के भेल क्षेत्र में स्थित टिहरी विस्थापित कॉलोनी से एक ३२ वर्षीय युवक की गुमशुदगी की खबर सामने आयी है।
खबर के मुताबिक, गुमशुदा युवक के भाई ने रानीपुर कोतवाली पुलिस में जाकर FIR दर्ज करवाई। उसने बताया की उसका ३२ वर्षीय भाई चंद्र प्रकाश पुत्र घनश्याम निवासी गली न A4 टिहरी विस्थापित कॉलोनी में किराये के घर में रहते है।
चंद्र प्रकाश बिना बताये घर से कही चला गया था और वापस न आने पर जब उसको फ़ोन किया और ढूढ़ने का प्रयास किया तो वह असफल रहे तब , उन्होंने नजदीकी पुलिस कोतवाली की मदद ली।
एसएसआई रानीपुर प्रदीप धीमान ने बताया की रविवार शाम FIR दर्ज कर ली गई है और जांच भी शुरू कर दी गई है। जल्द ही परिणाम देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *