बिहार से फ्लाइट पकड़कर मध्य प्रदेश के इंदौर पहुंचे शातिर चादर गैंग के मंसूबों पर 1025 किलोमीटर दूर बैठी उत्तराखंड की नैनीताल पुलिस ने पानी फेर दिया किसी फिल्मी थ्रिलर की तरह चले इस ऑपरेशन में हल्द्वानी के एक सिपाई की मुखबिरी काम कर गई और 20 कुख्यात चोरो को वारदात से ठीक पहले सलाखों के पीछे पहुंचा दिया इंदौर के एक होटल में छिपे ये बदमाश कुख्यात चादर गैंग से बताये जा रहे है

इंदौर पुलिस ने इस पुरे घटनाक्रम का खुलासा करते हुए नैनीताल पुलिस से मिली मदद को सराहा है इस पुरे ऑपरेशन की नींव हल्द्वानी में पड़ी नैनीताल पुलिस के मोतिहारी चम्पारण बिहार निवासी एक मुख़बिर ने एसओजी में पूर्व तैनात रहे एक सिपाही को सुचना दी की बिहार से 20 बदमाशों का गिरोह इंदौर जाकर वहां के एक होटल में ठहरा है और शहर में बड़ी वारदात करने की फ़िराक में है नैनीताल पुलिस के सिपाही ने बिना वक्त गवाए इंदौर पुलिस से संपर्क साधा और गिरोह की सटीक लोकेशन साझा की इंदौर पुलिस ने बताए गए होटल में दबिश दी और घेराबंदी कर गिरोह के सभी 20 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया

यह गिरोह चादर गैंग के नाम से जाना जाता है एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया की शातिरों के स्थानीय कनेक्शन भी खगांले जा रहे है हल्द्वानी – नैनीताल में भी की वारदातस्थानीय पुलिस के मुताबिक इंदौर में पकड़ा गया 20 सदस्यीय गिरोह हल्द्वानी और नैनीताल में भी वारदात कर चुका है हल्द्वानी में चार साल पहले डीएम आवास के पास एक मोबाइल शोरूम में करोड़ो की चोरी इसी गिरोह ने की थी इसके अलावा नैनीताल के नंदा देवी मेले में भी चेन स्नेचिंग की गई घटनाओं को अंजाम दिया था

By mh7news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed