हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में टीबी के संक्रमण को रोकने और इसके मरीजों की पहचान के लिए 100 दिन का महा अभियान चलेगा । सरकार के निर्देश पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगो की जाँच करेंगे।
लक्सर में अभी टीबी के 300 मरीजों का उपचार चल रहा है। केंद्र और राज्य सरकार टीबी उन्मूलन के लिए लगातार अभियान चला रही है।
इसके तहत लोगो को जागरूक करने के साथ ही स्वस्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों की जाँच पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है इसके बावजूत क्षेत्र में आये दिन टीबी के मामले सामने आ रहे है लक्सर में टीबी के मामले बढ़ते जा रहे है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 300 टीबी के मरीजों का उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य केंद्र पर आये दिन 200-250 मरीजों के ओपीडी होती है।
अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले प्रत्येक तीसरे व्यक्ति में सांस की तकलीफ देखने को मिल रही है जो चिंता का विषय है टीबी के बढ़ते मामलो पर रोक लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग अब घर घर जाकर भी संभावित मरीजों की पहचान करेगा। नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में 100 दिनों तक यह विशेष अभियान चलाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *