देहरादून जिले के सरकारी अस्पतालों में मार्च से अब तक करीब 10 मरीज डेंगू पॉजिटिव मिले है स्वास्थ्य विभाग की और से एहतियात बरतते हुए अस्पतालों को डेंगू और मलेरिया के लिए एडवाइजरी जारी की गयी है

इसके तहत अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड तैयार करने के निर्देश दिए गए है साथ ही पॉजिटिव मामलों को आईडीएसपी पोर्टल पर बिना किसी देरी के अपलोड करने के निर्देश दिए गए है आमतौर पर डेंगू के मामले जुलाई के बाद ही सामने आते है लेकिन मार्च-अप्रैल में डेंगू के मामले सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है

इसके क्रम को तोड़ने के लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है मुख्य चिकित्सा अधिकारी की और से हाल ही में जिले के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को एडवाइजरी जारी कर डेंगू और मलेरिया से लड़ने के लिए तैयारी पूरी करने के लिए कहा गया है इसमें सभी अस्पतालों में अनिवार्य रूप से आइसोलेशन वार्ड रखना होगा इन वार्डो के सभी बेड़ो में मछरदानी लगानी होगी इसके आलावा सभी जरुरी दवाएं भी रखने के लिए कहा गया है

By mh7news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!